(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

वन विभाग द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर वनाग्नि जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन।

पौड़ी:- वन विभाग द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर चौबट्टा  में वनाग्नि की घटनाओं को कम करने हेतु वनाग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उल्लखागढ़ी ट्रेक रूट पर आयोजित किया गया, जहां स्थानीय ग्रामीणों को वनाग्नि की रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
एसडीओ वन विभाग आयशा बिष्ट ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर ग्वाड़ीगाड़, भट्टी गांव, गणपत नगर तथा चौबट्टा के ग्रामवासियों के सहयोग से स्वच्छता व वनाग्नि  की रोकथाम के लिए उन्हें जागरूक किया गया। कहा कि  इस अभियान के तहत उलखागढ़ी व  चौबट्टा से कूड़ा एकत्रित कर विकास खंड खिर्सू के माध्यम से  कूड़ा निस्तारण स्थल खिर्सू तक पहुँचाया गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वनाग्नि की घटनाओं को कम करना है, बल्कि स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है। इस कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय ग्रामवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने  सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वन संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और जंगलों को आग से बचाने के लिए सतर्क रहें।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!