(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण’’ गीत का विमोचन।

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण‘‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मंगल गीत को उत्तराखण्ड की सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के साथ विश्व मंच पर राज्य की पहचान बनाने का भी माध्यम बनते हैं।

श्री मंगलेश डंगवाल ने बताया कि यह रचना वैदिक परंपरा पर आधारित है जो उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जन कल्याण और आध्यात्मिक परिवेश के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर श्री अजीत राणा, श्री सुभाष भट्ट, डॉ. राकेश उनियाल, श्री प्रद्युम्मन असवाल आदि उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!