(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर नगर पालिका सभागार पौड़ी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन।

पौड़ी:-मा. उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका सभागार पौड़ी में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिविल जज (सी.डी.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शिविर में उपस्थित श्रमिकों को गृह निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (कल्याण) अधिनियम, 1996, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2008, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना तथा अन्य श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि किस प्रकार योजनाओं से लाभान्वित हो सकते हैं और किस प्रकार नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

सचिव डीएलएसए अकरम अली द्वारा उपस्थित श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एस.एन. जोशी, सी.एल.ए.डी.सी. पौड़ी कमल प्रसाद बामराड़ा, रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती कुशुम नेगी सहित अन्य विभागीय प्रतिनिधिगण व असंगठित क्षेत्र के कार्मिक उपस्थित थे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!