(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही।

रुद्रप्रयाग:- पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के दृष्टिगत यातायात निरीक्षक सहित सभी थाना प्रभारियों को सुगम तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाये रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये हैं। इसी के क्रम में आज दिनांक 14.05.2025 को यातायात निरीक्षक श्याम लाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस रुद्रप्रयाग द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत त्रिजुगीनारायण मोटर मार्ग पर अभियान चलाकर सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े बेतरतीब वाहनों, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन के माध्यम से टो कर कोतवाली परिसर में ले जाया गया तथा सड़क को खाली करवाकर यातायात को सुचारू किया गया।
श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए उक्त कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
आमजनमानस से रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील है, कि श्री केदारनाथ यात्रा अवधि में यातायात व्यवस्था बनाये रखने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें, अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंगों में ही पार्क करें।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!