(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथा निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डा. अग्रवाल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में डा. अग्रवाल ने कहा कि भट्टोवाला-रूषाफॉर्म में करीब 01 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से बनने वाले ब्रिज के कार्य को शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि किसी भी दिशा में सड़कों में पेंच न रहे। इसके लिये पेंचवर्क भी किया जाए।

बैठक में डा. अग्रवाल ने कहा कि नगरभर में पाइप लाइन के लीकेज होने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रखी हैं, इसके लिये निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क कार्य शीघ्र शुरू हो सके। कहा कि क्षेत्र की विभिन्न खराब सड़कों की एस्टीमेट बनाकर भेजें, जिससे सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!