(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

 डोबराचांठी के पास वाहन गिरा खाई में, SDRF ने रात्रि में दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।

जनपद टिहरी:- आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को प्रातः लगभग 12:20 बजे पुलिस चौकी कोटी कॉलोनी से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि डोबराचांठी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में SDRF टीम पोस्ट कोटी कॉलोनी से तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के अंधेरे एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद जिला पुलिस के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

उक्त वाहन डोबराचांठी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही व्यक्ति (चालक) सवार था। SDRF टीम ने गहरी खाई में फंसे वाहन तक पहुँच बनाई तथा उसमें फंसे चालक रमेश रावत पुत्र श्री भरत सिंह रावत, उम्र 35 वर्ष,निवासी ग्राम डांग, पोस्ट ऑफिस भलदियाना, जनपद टिहरी गढ़वाल को खाई से सकुशल बाहर निकालकर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!