कारगिल विजय दिवस 2025: पराक्रम और देशभक्ति की अमर गाथा।

(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर):- कारगिल विजय दिवस, भारतीय सैन्य इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जो हर देशवासी के हृदय में गौरव और देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित करता है। 26 जुलाई 1999 को हमारे वीर जांबाजों ने अद्भुत साहस, पराक्रम और आत्म-बलिदान का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर कारगिल के कठिनतम युद्ध में विजय प्राप्त की। यह केवल एक भू-भाग की विजय नहीं थी, यह भारतीय अस्मिता, एकता और स्वाभिमान की अमर गाथा है।

हम उन सभी रणबांकुरों को शत-शत नमन व वंदन करते हैं, जिन्होंने हिमालय की दुर्गम चोटियों पर दुश्मनों को परास्त कर राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की। उनका शौर्य, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। कारगिल युद्ध ने हमें सिखाया कि देशभक्ति केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्म, त्याग और अदम्य साहस से अभिव्यक्त होती है।

उन वीरों की वीरता और बलिदान को भारतवर्ष कभी नहीं भुलेगा। उनकी स्मृति में हम सब यह संकल्प लें कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे और राष्ट्र की प्रगति एवं अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!