(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में आयुषी नेगी को स्वर्ण पदक, क्षेत्र का नाम किया रोशन।

ऋषिकेश:- तीर्थनगरी की आयुषी नेगी ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता देहरादून में जसपाल राणा शूटिंग रेंज पौंधा में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेशभर करीब 150 (भिन्न – भिन्न कैटेगरी के) सर्वश्रेष्ठ शूटर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचे थे।

आयुषी के पिता ताजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आयुषी नेगी ऋषिकेश में रेड फोर्ड इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि देहरादून स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज पौंधा में आयोजित 20वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल एंड कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में प्रदेशभर से करीब 150 सर्वश्रेष्ठ शूटर पहुंचे थे।

बताया कि उनकी बिटिया आयुषी नेगी ने 10 मिनट में सही निशाना साधते हुए प्रतियोगिता को अपने नाम किया है। बताया आयुषी ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि सारंग चौहान ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। बताया कि चैपिंयनशिप के परिणाम रविवार को घोषित किये गए।

इस अवसर पर कोच सूरज चौहान उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!