(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

डीएम ने परखी श्रीनगर बेस अस्पताल की व्यवस्थाएं, विभिन्न वार्डों का किया मुआयना।

पौड़ी:- जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड, ओपीडी पंजीकरण काउंटर, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे व एमआरआई सेक्शन, महिला एवं प्रसूति वार्ड, बाल रोग वार्ड, शल्य चिकित्सा वार्ड, दवा वितरण केंद्र तथा पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों व तीमारदारों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को दवा या उपचार के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने रेन बसेरे की व्यवस्था सुधारने और तीमारदारों के ठहरने की समस्या पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही शव वाहन (डेड बॉडी वेन) की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में परिजनों को दिक्कत न हो।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने फरासू क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायज़ा लेकर अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए और एसडीएम को विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नुपुर वर्मा, डॉ. अजेय विक्रम सिंह, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सतीश कुमार, डॉ. मोहित कुमार, फार्मेसी अधिकारी अनिल उनियाल सहित अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!