(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

“मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत टिहरी गढ़वाल में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन।

टिहरी:- जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (RBI) टिहरी गढ़वाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों के लिए जनपद के प्रतापनगर ब्लॉक के लम्बगांव क्षेत्र मे एक ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 21अगस्त गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों (SHGs), ग्राम संगठन (VOs),  लखपति दीदी, बैंक सखी और स्वरोजगार से जुड़े आसपास के क्षेत्रों के उद्यमियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (आर. बी. आई.), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ( आरसेटी), के सामूहिक सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना टीम – स्पोक टिहरी गढ़वाल के इंक्यूवेशन मैनेजर दिग्विजय सिंह, एव बीपीडीई नेहा भारद्वाज, ब्लॉक मिशन मैनेजर सचिन खंडूरी, आरसेटी के फैकल्टी संजीव नेगी द्वारा प्रतिभागियों को उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं एवं आजीविका के श्रोतों को बड़ाने पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई जिसमें मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (RBI) का परिचय, उद्यमिता के मूल सिद्धांत एवं आजीविका से उसका अंतर, पंजीकरण प्रक्रियाएं जैसे: उद्यम पंजीकरण, FSSAI लाइसेंस, UTDB, GST पंजीकरण, ब्रांड को विकसित करने एवं बिजनेस डेवलपमेंट का कौशल, उद्यमिता जागरूकता एवं सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं की जानकारी, विपणन के अवसर एवं ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स की जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन एवं आवश्यक संसाधनों से जोड़ना था, जिसे सफलतापूर्वक किया गया। कार्यशाला मे लगभग 70 स्वरोजगार से जुड़े प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!