(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

डीपीआर निर्माण से पहले सीबीआरआई टीम ने श्री तुंगनाथ पहुंचकर भू -तकनीकी सर्वे पूरा किया।

श्री तुंगनाथ / रूद्रप्रयाग/ देहरादून:- समुद्र तल से 12074 फीट की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार के नाम से विख्यात श्री तुंगनाथ मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार – रखरखाव हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) ने प्रयास तेज कर दिये है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान ( सीबीआरआई) के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने बीते शनिवार 30 अगस्त को श्री तुंगनाथ मंदिर के भू तकनीकी सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है सर्वे रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद डीपीआर बनायी जायेगा तथा रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर के अनुरूप रखरखाव संरक्षण का कार्य शुरू होगा।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के निर्माण और विकासात्मक गतिविधियों के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अनुरोध पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रही है।

इससे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) और सीबीआरआई द्वारा भी श्री तुंगनाथ मंदिर क्षेत्र का दौरा किया जा चुका है‌।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!