(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बोल्डर गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत।

जनपद रुद्रप्रयाग:- आज प्रातःकाल जनपद रुद्रप्रयाग के मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आकर एक मैक्स बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 11 सवारियां थीं। इस दर्दनाक हादसे में 2 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि 3 अन्य व्यक्ति घायल हुए।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। SDRF जवानों ने घायलों को सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया।

यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर हो रहे भूस्खलनों की गंभीरता को दर्शाती है। SDRF टीम हर कठिन परिस्थिति में तत्परता से राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!