महिला से मारपीट व अभद्रता के मामले में फरार पूर्व प्रधान संदीप बिष्ट महाराष्ट्र से गिरफ्तार। 

पौड़ी/यमकेश्वर:- (यमकेश्वर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पकड़ा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल) यमकेश्वर थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में फरार चल रहे किमसार के पूर्व प्रधान संदीप बिष्ट को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को यमकेश्वर निवासी एक महिला ने थाना यमकेश्वर में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व प्रधान संदीप बिष्ट ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौच की और कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

वहीं, उसकी शातिर प्रवृत्ति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने उसकी शीघ्र गिरफ्तारी पर ₹2,500 का इनाम घोषित किया था।थानाध्यक्ष यमकेश्वर अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त संदीप बिष्ट को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में महिला अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी, मुख्य आरक्षी प्रेम सिंह और आरक्षी लोकेश गिरी शामिल रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!