हरियाणा से घूमने आए युवकों के साथ मारपीट, कार में तोड़फोड़; ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज।

कोतवाली ऋषिकेश:-कोतवाली ऋषिकेश पर वादी श्री सतवीर पुत्र देवा सिंह निवासी ग्राम गुच्जी, थाना पुण्ड्री, जनपद कैथल (हरियाणा) द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमे बताया गया की दिनाँक 20/05/2026 को अपने वाहन से अपने साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आने के दौरान काले की ढाल क्षेत्र के पास एक स्कूटी सवार महिला द्वारा रोकने के उपरांत हुए विवाद के पश्चात मौके पर एकत्रित व्यक्तियों द्वारा उनके व उनके साथियों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर जानलेवा हमला करने, जिसमे उन्हें व उनके साथियों को गंभीर चोटें आने तथा उनकी कार हुंडई वेन्यू नंबर HR08AL9393 को क्षतिग्रस्त करने के संबंध में दिया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-209/2026 धारा 109(1)/191(2)/117(2)/351(3)/352/324(4) BNS बनाम अशोक थापा, नरेश, आयुष, अमित एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों (सभी निवासी क्षेत्र ऋषिकेश/आसपास, जनपद देहरादून) पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!