दून अस्पताल में महिला से अभद्रता की चर्चाएं निकलीं गलतफहमी, पुलिस जांच के बाद हुआ समझौता।

देहरादून:- दून अस्पताल में महिला को बेसमेंट में ले जाकर अभद्र व्यवहार किए जाने की चर्चाओं पर देहरादून पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए पूरे मामले को आपसी गलतफहमी बताया है। पुलिस जांच के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने धारा चौकी पहुंचकर दून अस्पताल के एक कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने का मौखिक आरोप लगाया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों और मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ को चौकी बुलाकर पूछताछ की।

पूछताछ और विस्तृत वार्ता के दौरान सामने आया कि विवाद दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी गलतफहमी के कारण उत्पन्न हुआ था। मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद शिकायतकर्ता महिला ने भी इसे गलतफहमी मानते हुए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

महिला ने धारा चौकी में लिखित पत्र देकर बताया कि वह इस मामले में कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं चाहती। इसके बाद पुलिस ने मामले का निस्तारण कर दिया।

 

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!