नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव: नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री जारी। WWW.JANSWAR.COM

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव: नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री जारी।

टिहरी गढ़वाल:-  नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री का कार्य 27 मई 2026 से प्रारम्भ हो गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जा रहे हैं।

रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई 2026 को सायं 05:00 बजे तक अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नाम-निर्देशन पत्रों तथा सदस्य पद हेतु कुल 19 नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के सभी कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री भी नियमानुसार जारी है।

नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में चुनावी गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही हैं और संभावित प्रत्याशियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।