कोटद्वार में यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल, NEET पेपर लीक मामले पर जताया विरोध। WWW.JANSWAR.COM

कोटद्वार में यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक, NEET पेपर लीक के विरोध में फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला।

कोटद्वार, 25 जून। एक होटल में कोटद्वार जिला यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक जिलाध्यक्ष अरविन्द नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के यूथ कांग्रेस अध्यक्षों ने सक्रिय पदाधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए।

बैठक में जिला प्रभारी आरिफ अहमद एवं नितिन रावत ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन अनिल रतूड़ी ने किया।

बैठक के उपरांत यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुगड़ा नगर के मुख्य मार्ग पर रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक के लिए जिम्मेदार बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग की और नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह नेगी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में जिला प्रभारी आरिफ अहमद (प्रदेश महामंत्री), नितिन रावत (प्रदेश महामंत्री), अमित कुमार (विधानसभा अध्यक्ष लैंसडौन), अभिलाषा नेगी, कुलदीप पटवाल, पूजा देवी, प्रीति, धनेश्वरी देवी, अंजली सिलवाड़, लक्ष्मण, पवन कुमार, आशीष रावत, संतोष कुमार, मोहन सिंह, गजे सिंह, सनोज रावत, जावेद, अनिल रतूड़ी सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।