बूथ संख्या 16, कुम्हार बाड़ा में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल रहे शामिल। WWW.JANSWAR.COM

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से देखा और सुना प्रधानमंत्री का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम।

ऋषिकेश:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को आज बूथ संख्या 16, कुम्हार बाड़ा ऋषिकेश में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल में कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना एवं देखा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के प्रसारण में प्रधानमंत्री जी ने समाज में हो रहे नवाचार, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के आम नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों का उल्लेख करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना अत्यंत सराहनीय है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हैं और देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे “मन की बात” में बताए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, पूर्व पार्षद सोनू पांडे, पूर्व पार्षद हरिशंकर प्रजापति, गंभीर मेवाड़, शिव प्रजापति, शिवम प्रजापति, विजय प्रजापति, अमित सागर, राजकुमार पांडे, विपिन ढोभाल, शिवचंद पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।