कांवड़ मेला 2026: छात्रों की सुरक्षा के लिए नीलकंठ मार्ग के 18 स्कूल रहेंगे बंद। WWW.JANSWAR.COM

  • कांवड़ मेला-2026: छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता, नीलकंठ यात्रा मार्ग के 18 शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित।
  • मंदिर क्षेत्र के आसपास के 4 विद्यालयों में 30 जुलाई से 11 अगस्त तथा अन्य 14 विद्यालयों में 5 से 11 अगस्त तक रहेगा अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश।

पौड़ी:-नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित 18 शिक्षण संस्थानों में निर्धारित अवधि के लिए अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा, यातायात के सुचारु संचालन तथा किसी भी संभावित असुविधा से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक अवकाश (04 विद्यालय)

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नीलकंठ
राजकीय इंटर कॉलेज, नीलकंठ
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दिउली
राजकीय इंटर कॉलेज, दिउली

5 अगस्त से 11 अगस्त, 2026 तक अवकाश (14 शिक्षण संस्थान)

सरस्वती शिशु मंदिर, नीलकंठ मल्ली तलाई, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भौन
बाल मैत्री शिशु संस्थान, मलेलगांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रत्तापानी
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, घट्टूगाड़, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घट्टूगाड़
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मणझूला, राजकीय इंटर कॉलेज, लक्ष्मणझूला
गंगा वैली पब्लिक स्कूल, लक्ष्मणझूला, बाल विद्या निकेतन, स्वर्गाश्रम
गीता बाल विद्यालय, स्वर्गाश्रम, एसडीएसए महाविद्यालय, स्वर्गाश्रम
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गंगाभोगपुर, राजकीय इंटर कॉलेज, गंगाभोगपुर