गढ़वाल मंडल विकास निगम के वरिष्ठ प्रबंधक भारत भूषण कुकरेती सेवानिवृत्त, सहकर्मियों व शुभचिंतकों ने दी भावभीनी विदाई।

ऋषिकेश:- गढ़वाल मंडल विकास निगम के वरिष्ठ प्रबंधक भारत भूषण कुकरेती अपने दीर्घकालीन सेवाकाल के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। निगम में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।उनकी सेवानिवृत्ति पर सहकर्मियों, अधिकारियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने निगम के प्रति उनके योगदान और सेवाभाव को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, हिमांशु बिजल्वाण, सूर्य चन्द्र सिंह चौहान, चन्द्रवीर पोखरियाल, सुदीप पंचभैया, रमाबल्लभ भट्ट, विनोद कुकरेती, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कण्डवाल, मनोज द्विवेदी, मनोज मलासी, आशीष लखेड़ा, गिरीश भट्ट, मनीष कुकरेती, अरुणाभ रतूड़ी एवं संजय बडोला ने भारत भूषण कुकरेती को सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!