श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई। WWW.JANSWAR.COM

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को दी बधाई।

देहरादून:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानव समाज को सत्य, न्याय एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन कर्तव्यनिष्ठा, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, शांति और सद्भाव का संचार करे। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें।

इस अवसर पर राज्यपाल ने देश और प्रदेश में शांति, सौहार्द एवं समृद्धि की मंगलकामना की।