मुनिकीरेती में तीन नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।
मुनिकीरेती:- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के सभागार में शनिवार को नवनिर्वाचित तीन नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने नामित सभासद अर्चित पांडे, वीरेंद्र सिंह चौहान और राजकुमारी जखमोला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने तीनों नामित सभासदों से सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए नगर पालिका के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।
समारोह के दौरान पालिका के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
