ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट, पांच वर्ष के कार्यकाल की दी बधाई।

देहरादून:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को उनके पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का पांच वर्षों का कार्यकाल सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा है। इस दौरान प्रदेश के प्रति उनका विशेष लगाव, जनसामान्य के साथ आत्मीय जुड़ाव तथा उत्तराखंड की प्रगति और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय रही है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने सरल, सहज एवं संवेदनशील व्यक्तित्व से प्रदेशवासियों के बीच विशेष स्थान बनाया है। जनता के प्रति उनका स्नेह और उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं एवं जनभावनाओं के प्रति उनका सम्मान सदैव स्मरणीय रहेगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का योगदान और प्रदेशवासियों के साथ उनके आत्मीय संबंध लंबे समय तक याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं भी दीं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!