ऋषिकेश:-  ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला के आडवाणी प्लॉट क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बरसाती जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सिंचाई विभाग को 8 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रायवाला के आडवाणी प्लॉट क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जल निकासी कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत होने से इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार जनसमस्याओं के समाधान और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल निकासी कार्य पूरा होने के बाद आडवाणी प्लॉट क्षेत्र के निवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!