केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, कालीमठ और ओंकारेश्वर मंदिर में भी किए दर्शन।

रुद्रप्रयाग। आज प्रातःकाल श्री केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा-अर्चना के पश्चात बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधिकारियों ने धाम में संचालित यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात सिद्धपीठ कालीमठ पहुंचकर मां काली के दर्शन किए। इस अवसर पर कालीमाई पंचगाई समिति, कालीमठ की ओर से मास्टर प्लान के कार्यों के संबंध में बीकेटीसी को ज्ञापन सौंपा गया।

इसके बाद भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में दर्शन कर मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया गया। साथ ही आगामी शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने और यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस दौरान अगस्त्यमुनि में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती ऐश्वर्या रावत से भी भेंट हुई।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष श्री विजय कप्रवाण, मुख्य कार्याधिकारी श्री सोहन सिंह रांगड़, मुख्य प्रभारी अधिकारी श्री विपिन तिवारी, तीर्थ पुरोहित श्री संतोष त्रिवेदी, श्री सुरेशानंद गौड़, श्री लखपत राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!