इस दौरान ग्राम प्रधान सागर गिरी ने कहा कि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के प्रयासों और नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं। गंगा किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य, टाइल्सयुक्त सड़कों का निर्माण और घर-घर तक पेयजल लाइन पहुंचाने जैसे कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि आडवाणी प्लॉट में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत है। इससे वर्षों से बरसात के मौसम में परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनके निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। आडवाणी प्लॉट में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मिली वित्तीय स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप नेगी, पंचायत सदस्य रश्मि उनियाल, प्रमिला देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
