राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखंड राज्य : डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल।
रायवाला:- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल रायवाला स्थित श्री उत्तम फॉर्म, बसंती माता चौक के निकट आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने राज्य आंदोलनकारियों को माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वह स्वयं भी राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आंदोलनकारियों के अथक प्रयासों के कारण ही आज हमें अपनी अलग पहचान और स्वतंत्र राज्य के रूप में गौरव प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। राज्य निर्माण के मूल सपनों को साकार करना ही आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी पार्वती रतूड़ी, वीरा देवी, लीला शर्मा, रोशनी कुकरेती एवं सुभागा कुकरेती को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम मनराल, मातवर सिंह पवार, गैणा सिंह, हीरा दानु, बीरबल नेगी, भारत बिष्ट, महेश्वर प्रसाद, प्रेम सिंह नेगी, जयवीर सिंह एवं गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
