नैनीताल:- कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से 12 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि SDRF को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने खाई में फंसे चार घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए CHC भवाली पहुंचाया। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले वाहन चालक अनुज तिवारी (29) के शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

हादसे में घायल व्यक्ति:-  सनी (23), निवासी ग्राम मिल कॉपर, बरेली।  रवि, निवासी बरेली।संचित, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली।  संदीप शर्मा, निवासी बरेली।

मृतक: -अनुज तिवारी (29), पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली (वाहन चालक)।

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर UP 25 EJ 4586 बताया गया है। हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे और सभी बरेली, उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!