युवा मंगल दल सिराई के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, किया स्वागत और दी शुभकामनाएं।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ग्राम सभा सिराई से आए नवनियुक्त युवा मंगल दल के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि युवा गांव के विकास, सामाजिक कार्यों और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इगास हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी विरासत का प्रतीक है। हमें अपनी लोक परंपराओं को सहेजकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

इस मौके पर युवा मंगल दल के अखिल गुलियाल, आयुष गुलियाल, अमनदीप राणा, विशाल पडियार सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!