ऋषिकेश:- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की 6 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में डॉ. अग्रवाल ने रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से करीब 1500 से 2000 कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड आगमन सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गौरव का विषय है। यह रैली संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी के प्रति जनसमर्थन प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि रैली को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जा सके।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा ध्यानी एवं गणेश रावत, जिला महामंत्री सुमित पवार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री निर्मल उनियाल, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, सुंदरलाल गौड़, गोविंद सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
