“जयकारों के बीच फूटी दही हांडी, सीनियर में बनखंडी तो जूनियर में बजरंग क्लब ने लहराया परचम”
ऋषिकेश। खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में एकजुटता, समरसता, उत्साह और आनंद का संचार करने वाला सशक्त माध्यम है। कुछ खेल राष्ट्रभाव को जागृत करते हैं, तो कुछ समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विभाग समरसता द्वारा आयोजित दही हांडी उत्सव इसी सामाजिक समरसता और एकजुटता की भावना का जीवंत उदाहरण बना।
भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित दही हांडी उत्सव में युवाओं और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बनखंडी क्लब तथा जूनियर वर्ग में बजरंग क्लब, चंद्रेश्वर नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़ ट्रॉफी अपने नाम की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री ललित शंकर जी, सह विभाग प्रचारक, आरएसएस, श्री मनोज सैनी जी, सह विभाग कार्यवाह, आरएसएस तथा श्री राजकुमार प्रताप जी, पूर्व विभाग शारीरिक प्रमुख, आरएसएस उपस्थित रहे।
इसके अलावा डॉ. लोकेश सलूजा जी (सर्जन, सरकारी अस्पताल ऋषिकेश), श्री कपिल गुप्ता जी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा), श्री विनोद कोठारी जी (वरिष्ठ समाजसेवी), श्री संजय सकलानी जी (वरिष्ठ समाजसेवी), श्री राकेश पारछा जी (अधिवक्ता एवं भाजपा नेता), श्री लालमणि रतूड़ी जी (जिला पंचायत सदस्य), श्री किशोर पैनुली जी (ग्राम प्रधान), श्री सुरेंद्र नेगी जी (सभासद), श्री राजेश कोठियाल जी (सभासद), श्रीमती संगीता राणा जी (ग्राम प्रधान), श्री देवेंद्र सकलानी जी (ग्राम प्रधान), श्री विशाल भट्ट जी (वार्ड सदस्य), श्री संदीप पंवार जी (वार्ड सदस्य) तथा श्री अजय सिंह जी (विश्व हिंदू परिषद) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लोकगायिका मंजू नौटियाल जी, लोकगायक धूम सिंह रावत जी, कलाकार राजेंद्र सिंह चौहान जी एवं श्री संजय बिष्ट जी (उपासक भैरव देवता) की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। वहीं महिला मंगल दल भट्टोंवाला की सहभागिता ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार किया।
दही हांडी उत्सव के दौरान युवाओं में गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समरसता, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह उत्सव इसी संदेश के साथ अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
