कारगिल विजय दिवस पर कांडाखाल शहीद पार्क में कांग्रेसियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर सैनिकों के बलिदान को किया नमन।
द्वारीखाल/पौड़ी गढ़वाल:- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शहीद पार्क, कांडाखाल (द्वारीखाल) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक अध्यक्ष द्वारीखाल संजय तोमर, अनिल रतूड़ी (ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर), राजीव जखमोला (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा) एवं विनोद डबराल (पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष) के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत शहीद पार्क कांडाखाल, द्वारीखाल में देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। इसी दिन भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को पराजित कर “ऑपरेशन विजय” में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 की शुरुआत में पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकियों ने छिपकर जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था। उनका उद्देश्य भारत और पाकिस्तान को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-1 को बाधित करना था। मई माह में भारतीय सेना को इसकी जानकारी मिलने के बाद “ऑपरेशन विजय” प्रारंभ किया गया।
उन्होंने कहा कि दुर्गम पहाड़ों, बर्फ और कम ऑक्सीजन जैसी विषम परिस्थितियों के बीच भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज पांडे और ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव जैसे वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। लगभग 60 दिनों तक चले इस युद्ध में 527 से अधिक भारतीय जवान शहीद हुए और अंततः भारत ने विजय प्राप्त की।
इस अवसर पर धर्मपत्नी शहीद रामकिशन नैथानी (श्रीलंका शहीद), धर्मपत्नी शहीद सूरमान सिंह बिष्ट (कारगिल शहीद), श्रीमती हीरा देवी W/O कीर्ति चक्र शहीद सूबे. अजय बर्धन तोमर, श्रीमती रेखा रावत W/O शहीद सूबे. स्वतंत्र सिंह, महेंद्र बडोला (पूर्व सैनिक), हरि प्रसाद ग्राम (दमराड़ा), रत्न चंद्र (बड़ेथ), जनार्दन प्रसाद (बघेल गांव), सूबे. शिव सिंह रावत (दुगड्डा), धीरेन्द्र सिंह (भृगुखाल), सुरेन्द्र सिंह (दुगड्डा), गोबिंद सिंह (यमकेश्वर), सूबे. बीरबल सिंह (यमकेश्वर), लक्ष्मण सिंह एवं तेजपाल सिंह (बिरमोली), आ. कै. रवींद्र सिंह रावत (घाट सिंमल्या), आ. कै. शैलेन्द्र सिंह मियां (जवाड़), आ. कै. संजय तोमर (जवाड़), आ. कै. महेशानंद धूलिया (उडमारी) तथा ह. विनोद कंडवाल (बनाली) सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कारगिल विजय दिवस पर द्वारीखाल के शहीद पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति में देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। 🇮🇳🙏**
