देहरादून :- माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में दिनांक 17 से 19 सितम्बर 2026 तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले सम्पन्न हुए।

अंडर-14 बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में जनपद देहरादून ने जनपद चम्पावत को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। देहरादून की ओर से कप्तान अनुराग सिंह द्वारा सेमीफाइनल एवं फाइनल में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया गया। तृतीय स्थान के लिए खेले गए मैच में जनपद नैनीताल ने जनपद अल्मोड़ा को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इससे पूर्व प्रथम सेमीफाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 2-1 से तथा द्वितीय सेमीफाइनल में चम्पावत ने अल्मोड़ा को 4-0 से पराजित किया था।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी एवं उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसिएशन के टेक्निकल हेड श्री मनोज नेगी द्वारा ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंडर-19 वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल देहरादून बनाम ऊधम सिंह नगर तथा द्वितीय सेमीफाइनल पिथौरागढ़ बनाम महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के मध्य एवं अंडर-17 वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल देहरादून बनाम महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज तथा द्वितीय सेमीफाइनल चम्पावत बनाम पौड़ी के मध्य खेला जाना है।

उक्त प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्री सेमवल चंद्र एवं मैच कमिश्नर श्री महेश्वर दास गुप्ता हैं। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका बृजेश नेगी, नरगिश इरफान, कामिनी धीमान, सुधा, संध्या, अमित कटारिया, वीरेन्द्र, सुल्तान, सौरभ, शुभम, मुनीर, दीपक, रूपेन आदि द्वारा निभाई जा रही है।

अभिलेखीकरण का दायित्व श्री जितेन्द्र सिंह, सुश्री रुचिका बोरा, श्री सोमू पन्त, सुश्री ज्योत्स्ना रावत, सुश्री सुमंगला पोखरियाल, सुश्री जान्हवी भट्ट आदि द्वारा निभाया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक श्री जयदेव रावत, श्री रविन्द्र सिंह रावत, श्री घनश्याम आर्य, श्री प्रमोद रावत, श्री रोहित नेगी, श्री पंकज सती, श्री धनंजय घिल्डियाल, श्रीमती भगवती नौटियाल, श्री अरविंद सुयाल, श्री अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 17 सितम्बर 2026 को माननीय राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल एवं माननीय विधायक रायपुर श्री उमेश शर्मा काऊ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!