FIFA World Cup 2026: मोरक्को भी नहीं रोक पाया एम्बाप्पे का तूफान, फ्रांस सेमीफाइनल में; आज इंग्लैंड-नॉर्वे की हाई-वोल्टेज भिड़ंत।

(अरुणाभ रतूड़ी):- फीफा विश्व कप 2026 रोमांचक दौर में पहुंच चुका है और अब सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ होने लगी है। क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-0 से हराकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली। स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे एक बार फिर टीम के हीरो साबित हुए। उन्होंने शानदार गोल दागते हुए टूर्नामेंट में अपना आठवां गोल पूरा किया और फ्रांस की जीत में अहम भूमिका निभाई।

फ्रांस ने पूरे मुकाबले में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और आक्रामक खेल के दम पर मोरक्को को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ फ्रांसीसी टीम लगातार दूसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है और खिताब की प्रबल दावेदार बनी हुई है।

उधर, आज फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर रहेंगी। दोनों टीमों के पास दमदार खिलाड़ियों की फौज है, ऐसे में मुकाबले के बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगी।

गौरतलब है कि फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन पहली बार अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको  की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां नया विश्व चैंपियन तय होगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!