ऋषिकेश, रायवाला:- देर शाम ऋषिकेश विधानसभा के हरिपुर कला क्षेत्र में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने लगभग 2 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क के दूसरे छोर पर विधिवत भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़क, नाली, बिजली, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। हरिपुर कला क्षेत्र में इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र के विकास को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के मार्गदर्शन में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति लगातार तेज हुई है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, पूर्व प्रधान गीतांजलि जखमोला, उप प्रधान मनोज शर्मा, मंडल महामंत्री सुंदरलाल गौड़, सुरेश पाल, पंकज पाल, आशीष भट्ट, प्रीति बहुखंडी, वैभव अरोड़ा, लक्ष्मी, ममता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!