ऋषिकेश विधानसभा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से 600 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्रदान करने हेतू घोषणा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लगभग 600 लाइट विधायक निधि से देने की घोषणा की।

डॉ. अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह लाइटें विभिन्न जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र में स्थापित की जाएंगी, जिससे गांवों में रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इसके तहत जिला पंचायत सदस्य को 10 लाइट, प्रत्येक ग्राम प्रधान को 20 लाइट, क्षेत्र पंचायत सदस्य को 10 लाइट तथा प्रत्येक पंचायत सदस्य को 5 लाइट प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था से न केवल लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान सागर गिरी, राजेश जुगलान, शैलेंद्र रांगड़, ज्योति सेमवाल, सविता नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन लाल, राजेंद्र तिवारी, ऋषि राम शर्मा, अंकित खँकरियाल तथा पंचायत सदस्य शांति नेगी, बालेंद्र सिंह, दरमियां सिंह, सुरेश कुखशाल, रश्मि, रेणु बिष्ट, संगीता भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!