14 बीघा वार्ड-06 में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, करीब 12 पेटी शराब पकड़ी। WWW.JANSWAR.COM

14 बीघा वार्ड-06 में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, करीब 12 पेटी शराब पकड़ी।

मुनिकीरेती:- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के 14 बीघा वार्ड-06 क्षेत्र में अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेचे जाने की सूचना पर स्थानीय महिलाओं ने कार्रवाई करते हुए करीब 12 पेटी शराब पकड़ ली। महिलाओं की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद स्थानीय महिलाएं मौके पर पहुंचीं और कथित रूप से बिक्री के लिए रखी गई देशी एवं अंग्रेजी शराब की लगभग 12 पेटियां पकड़ लीं। मौके पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजलवाण सहित अंबिका रावत, मीना मंदवाण, अंकिता बहुगुणा, बबीता रमोला, संदीप भंडारी, सुरेंद्र नेगी, अजय रमोला और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।

स्थानीय महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन और पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री से क्षेत्र के माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और इससे युवाओं व परिवारों पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।