विधायक बोले—जनहित से जुड़े मामले के समाधान के लिए मुख्यमंत्री और अधिकारियों के संपर्क में हूं।

ऋषिकेश:-  ऋषिकेश के बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वह बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर शुरुआत से ही लगातार संबंधित अधिकारियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संपर्क में हैं। उन्होंने इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय के समाधान के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी हैं।

इस अवसर पर पार्षद हर्षवर्धन रावत, सुरेंद्र सिंह और गोविंद सिंह रावत सहित अन्य लोगों ने कहा कि विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता से जुड़े इस विषय को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण में भी वह शुरुआत से ही जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि विधायक के निरंतर प्रयासों के चलते क्षेत्र के लोगों के हितों से जुड़े इस मामले में लगातार पैरवी की जा रही है।

मुलाकात के दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, राम प्रसाद थपलियाल, राजेश चमोली, दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!