मां भगवती के जागरण में शामिल हुए विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश के मीरानगर में देर रात्रि आयोजित मां भगवती के जागरण में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।

जागरण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को आगामी दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां भगवती से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और सद्भाव के प्रतीक : डॉ. अग्रवाल

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। मां भगवती की आराधना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में धर्म, सेवा एवं संस्कारों के प्रति आस्था और अधिक सुदृढ़ होती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। ये आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ ही सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।

इस अवसर पर अनीता प्रधान, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, शीतल, ऋषिपाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!