स्वस्थ होने के बाद जनसेवा के लिए फिर सक्रिय हुईं मंत्री रेखा आर्या, मुख्यमंत्री धामी सहित जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का जताया आभार।

देहरादून:- दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद तथा सभी साथियों की दुआओं से स्वस्थ होने के बाद वह पुनः अपनी देवतुल्य जनता की सेवा और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन के लिए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह नई शुरुआत सभी के अटूट विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद के बिना अधूरी थी।

मुख्यमंत्री धामी सहित सभी का जताया आभार:- मंत्री रेखा आर्या ने कठिन समय में मिले सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधियों तथा पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सभी का साथ और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है। जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी असली शक्ति है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से मिले सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने और जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया है।

जनसेवा के लिए समर्पित रहेगा हर पल:- रेखा आर्या ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के लिए उनका हर पल समर्पित रहेगा। उन्होंने जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!