राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी में तिलवाड़ा बना चैंपियन, टाईब्रेकर में श्रीनगर को 5-4 से हराया।

रुद्रप्रयाग:- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय ओपन बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद की कुल 06 टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तिलवाड़ा और श्रीनगर की टीमों के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और स्कोर 23-23 से बराबर रहा, जिसके चलते मैच टाई हो गया।

इसके बाद विजेता के निर्णय के लिए 05-05 रेड का टाईब्रेकर लागू किया गया, जिसमें तिलवाड़ा की टीम ने 05-04 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा और दर्शकों ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षक मनवर नेगी, दीपक सिंह रावत सहित अन्य खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!