ऋषिकेश:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ ही उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण भी जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्षद हर्षवर्धन रावत, अजय सजवान, राकेश शर्मा, पूनम डोभाल, जगदंबा रतूड़ी, विनोद जायसवाल, बृजेश कुमार, राहुल जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
