(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

श्रीनगर में 08 अक्टूबर को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला।

पौड़ी:- कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडाउन तथा जिला प्रशासन, पौड़ी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में 08 अक्टूबर 2025 को श्रीनगर के आवास विकास मैदान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि मेले में जनपद हरिद्वार एवं जनपद देहरादून की 08 से 10 औद्योगिक इकाइयों के भाग लेने की संभावना है। हालांकि प्रतिभागी कंपनियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। इस रोजगार मेले में लगभग 800 रिक्तियां उपलब्ध करायी जाएंगी। इन रिक्तियों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रिशियन), डी.फार्मा, बी.फार्मा, एम.फार्मा, स्नातक, बीएससी/एमएससी (माइकोकैमिस्ट्री), डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), बी.टेक (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), एएनएम और जीएनएम योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक और पात्र अभ्यार्थी 08 अक्टूबर को रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सीवी, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा सेवायोजन प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय समय (प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक) दूरभाष संख्या 9927477709, 8192959953 एवं 9456734786 पर संपर्क कर सकते हैं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!