ऋषिकेश के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वैदिक नगर में आयोजित एक सभा में शिरकत की।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वैदिक नगर में आयोजित एक सभा में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने वैदिक नगर की आंतरिक सड़कों के निर्माण हेतु विधायक निधि से 10 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

सभा में मौजूद जनसमूह ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को पांचवीं बार विजय दिलाने के संकल्प को दोहराया। प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने कहा कि डॉ. अग्रवाल क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर समर्पित रहे हैं। उनके कार्यकाल में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं।

कार्यक्रम का आयोजन प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान की अध्यक्षता में किया गया, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने किया।

इस अवसर पर ओबीसी आयोग सदस्य कमलेश कुमार, कमल कुमार, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र मोघा (दर्जाधारी मंत्री), चित्रवीर छेत्री, रेखा भंडारी, सुनीता रावत, कौशल्या रावत, संध्या पुंडीर, बलबीर शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!