निर्धारित तिथि के बाद अस्थाई रूप से निष्क्रिय हो जाएंगे राशन कार्ड।

रुद्रप्रयाग:- शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सभी राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी 20 नवंबर, 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जानी अनिवार्य है। ऐसा न करने पर राशन कार्ड अस्थाई रूप से निष्क्रिय हो जाएंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने जनपद के अंतर्गत सभी कार्ड धारकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी राशन कार्ड धारक अपने सम्बन्धित अथवा नजदीकी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर अपने तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों का 20 नवम्बर, 2025 तक बायोमेट्रिक (फिंगर लगाकर) सत्यापन कर ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी न करने की स्थिति में राशन कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया जायेगा। इसके साथ ही पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों की ई-केवाईसी नहीं की जाएगी, परन्तु जैसे ही वे पाँच वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे, तब उनकी ई-केवाईसी की जाएगी।

उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से निर्धारित तिथि तक राशन कार्ड/यूनिटों का ई-केवाईसी कराने की अपील की है, जिससे उन्हें सरकारी राशन का लाभ प्राप्त होता रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!