RTO ऋषिकेश पहुंचे विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, सादगी से पूरी की लाइसेंस प्रक्रिया। WWW.JANSWAR.COM

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आम नागरिक की तरह लाइन में लगकर बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल आज संभागीय परिवहन कार्यालय, ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों की तरह निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए लाइन में लगकर अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूर्ण की।

डॉ अग्रवाल ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री रावत सिंह से अपना ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में उनके द्वारा कार्यालय में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। आज उन्होंने इन व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनका जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की प्राथमिकता जनसेवा है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डॉ अग्रवाल के इस कदम से आमजन में सकारात्मक संदेश गया कि जनप्रतिनिधि स्वयं भी नियमों का पालन करते हुए पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा दे रहे हैं।