अपर जिलाधिकारी ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण, मॉनिटरिंग एवं रिकॉर्ड व्यवस्था जांची।

टिहरी:- आज शुक्रवार प्रातः लगभग 7:30 बजे अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में पुलिस एवं होमगार्ड के कार्मिक उपस्थित पाए गए।

अपर जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम में रखे अभिलेखों एवं रिकॉर्ड के रख-रखाव का निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। साथ ही सीसीटीवी व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित पाई गई।

निरीक्षण के दौरान कुल 87 इंस्टॉल्ड कैमरों के माध्यम से मुनिकीरेती, चंबा, बौराड़ी, नरेंद्रनगर एवं नई टिहरी क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही थी। एडीएम द्वारा मॉनिटरिंग के साथ-साथ चालान काटने की कार्यवाही का भी अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर कांस्टेबल स्वाति, कांस्टेबल निधि एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!