शराब पीकर वाहन संचालन में चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।

टिहरी:- चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद टिहरी के समस्त यात्रा मार्गों पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा फकोट के पास चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक कार चालक टिहरी से ऋषिकेश की ओर जाता हुआ संदिग्ध प्रतीत हुआ। ऐल्कोमीटर से जांच किए जाने पर चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।

उक्त के क्रम में वाहन को जाजल पुलिस चौकी में सीज किया गया तथा वाहन चालक को आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं में भी 16 कुल चालान किए गए।

चेकिंग अभियान के दौरान अनंत राम, अर्जुन (सहायक परिवहन निरीक्षक), विपिन एवं रोहन परिवहन आरक्षी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!