देहरादून:- लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय अखण्ड पाठ का आज समापन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेका और देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्रीमती सविता कपूर, हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, विधि परामर्शी श्री कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
