पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, यमकेश्वर में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।
यमकेश्वर/पौड़ी:- भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार एवं भाजपा शासित प्रदेश सरकारों के शासनकाल में पेपर लीक की घटनाओं को बढ़ावा मिलने, नीट पेपर लीक प्रकरण के चलते छात्र-छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध, आंदोलित छात्रों पर हुए कथित निर्मम लाठीचार्ज तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर ब्लॉक मुख्यालय बिथ्याणी में जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रतूड़ी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, ब्लॉक अध्यक्ष द्वारीखाल संजय तोमर तथा ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा राजीव जखमोला की संयुक्त अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन में क्षेत्र की जनता एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी यमकेश्वर चतर सिंह चौहान के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्र सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाए, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करे तथा आंदोलित छात्रों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करे। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलनों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया तो राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस व्यापक स्तर पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन कार्यक्रम में डॉ. कृत सिंह नेगी (संयोजक यमकेश्वर), बैशाख सिंह पयाल (पूर्व प्रभारी यमकेश्वर), क्रांति कपरूवाण (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), राजेंद्र सिंह, रमेश नेगी, गंभीर सिंह भंडारी, देवेन्द्र सिंह, संजय लखेड़ा, हर्ष मोहन बडोला, नवीन सिंह, मोहन सिंह, उमेद सिंह, जनार्द्धन प्रसाद, प्रताप सिंह, धनपाल सिंह, भारत सिंह, नीतू सिंह, कोमल सिंह, मेहरवान सिंह, सुरेन्द्र सिंह, महेंद्र बडोला, मदन सिंह नेगी, सत्यपाल सिंह, पुनीत लखेड़ा, कुलदीप कुमार, प्रमोद भट्ट, चंद्रपाल सिंह, इंद्रमोहन, दीपक चंद्र, विनोद कुमार, जगदीश सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, अनूप कुमार, आयुष बिष्ट, शिव सिंह, चैत सिंह बिष्ट, राकेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
